स्वतंत्रता दिवस पर राज्य के 43 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान
रांची : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के 43 पुलिस अफसरों और जवानों को पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 2 आईपीएस, 2 एएसपी, 2 डीएसपी, 3 इंस्पेक्टर सहित दारोगा और जवान शामिल हैं।
सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अफसरों और जवानों को 13 अगस्त तक पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, अलंकरण समारोह में अवर निरीक्षक स्तर के ऊपर के पदाधिकारियों को यूनिफॉर्म में आने के लिए कहा गया है।
**विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक**
* अमर तांती (सब इंस्पेक्टर, झारखंड जगुआर)
**असाधारण आसूचना कुशलता पदक**
* रोहित कुमार रजक (इंस्पेक्टर, स्पेशल ब्रांच, झारखंड पुलिस)
**वीरता पदक**
* दीपक पांडेय (आईपीएस)
* ऋषभ झा (आईपीएस)
* अनुराग राज (एएसपी, सीआरपीएफ)
* विजेंद्र कुमार मिश्रा (एएसपी, सीआरपीएफ)
* ओम प्रकाश तिवारी (डीएसपी)
* दीपक कुमार (डीएसपी)
* दिग्विजय सिंह (इंस्पेक्टर)
* राजीव कुमार (इंस्पेक्टर)
* विश्वजीत कुमार सिंह (सब इंस्पेक्टर)
* रोशन कुमार सिंह (सब इंस्पेक्टर)
* उमेश सिंह (हवलदार)
* सुभाष दास (कांस्टेबल)
* रविन्द्र टोप्पो (कांस्टेबल)
* गोपाल गंझू (कांस्टेबल)
* कृष्ण उरांव (आरक्षी)
* रंजीत कुमार (आरक्षी)
**पुलिस सराहनीय सेवा पदक**
* रणधीर कुमार सिंह (कांस्टेबल)
* विमल कुमार छेत्री (कांस्टेबल)
* सलमोनी मिंज (हेड कांस्टेबल)
* संजय उरांव (हेड कांस्टेबल)
* हेमा रानी कुल्लू (कांस्टेबल)
* रेखा कुमारी (कांस्टेबल)
* संजीव कुमार गुप्ता (कांस्टेबल)
* ऋतुराज (हेड कांस्टेबल)
* राजेंद्र राम (हेड कांस्टेबल)
* अरुण उरांव (हेड कांस्टेबल)
* संजय कुमार (हेड कांस्टेबल)
