खेलरांची

झारखंड के 40 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व


23वीं एशियाई मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 5 से 9 नवंबर तक चेन्नई में

रांची : रांची रेलवे स्टेशन के पास सिरसा स्टेडियम में रविवार को 23वीं एशियाई मास्टर एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर झारखंड टीम की मीटिंग आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता आगामी 5 से 9 नवंबर तक चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से झारखंड के 40 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें 34 पुरुष और 6 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी 2 नवंबर को रांची हटिया रेलवे स्टेशन से चेन्नई के लिए रवाना होंगे।

मीटिंग की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच अशोक महतो ने की। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी एकजुट रहकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और पूरा प्रयास करेंगे कि भारत और झारखंड का नाम रोशन हो। उन्होंने नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह गर्व का क्षण है जब आप पहली बार देश के लिए मैदान में उतरेंगे।

इस अवसर पर लाइव प्रेसिडेंट पी.सी. देवगन, प्रेसिडेंट राजकुमार वाल्मीकि और सचिव लक्ष्मण राम भी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे बेहतर प्रदर्शन करें और अधिक से अधिक मेडल जीतकर लौटें।

झारखंड से चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं :

  1. विजय सिंह
  2. सिकंदर पांडे
  3. त्रिलोचन तुमसे
  4. सतीश प्रसाद चौरसिया
  5. पवन कुमार सिंह
  6. श्याम देव महतो
  7. प्रवीण कुमार
  8. हरिशंकर प्रसाद
  9. श्री राम यादव
  10. रंजीत मुंडा
  11. संजय चक्रवर्ती
  12. रामदेव राम
  13. सुरजीत सिंह भोगल
  14. लक्ष्मण राम
  15. संजय राय
  16. विजय सिंह बड़ा
  17. संजय कुमार
  18. हरिओम कुमार
  19. कृष्ण कुमार
  20. अर्जुन महाकुंभ
  21. पुरानचंद देवगन
  22. मधु उरांव
  23. अशोक कुमार सिंह
  24. राजकुमार वाल्मीकि
  25. राजेंद्र महतो
  26. अशोक कुमार महतो
  27. दशरथ महतो
  28. जवाहर झा
  29. राजेंद्र प्रसाद महतो
  30. कृष्ण कुमार महतो
  31. जी बाबू देव
  32. निरंजन महतो
  33. अनिल महतो
  34. राम प्रताप मुंडा

महिला खिलाड़ी :

  1. लीमा लकड़ा
  2. अन्नू सिंह
  3. सिनाम सिंह
  4. मेरी मुन्नी
  5. प्रभा लाकड़ा
  6. ललिता

सभी खिलाड़ियों को झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से बधाई दी गई। सचिव लक्ष्मण राम ने कहा कि सभी खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ देश के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *