38वें नेशनल गेम्स :  तीरंदाजी एकल में दीपिका कुमारी, पुरुष रिकर्व टीम गोल्डी मिश्रा को स्वर्ण

यूटिलिटी

देहरादून : 38वें नेशनल गेम्स  उत्तराखंड में तीरंदाजी की टीमों का चमकदार प्रदर्शन रहा जिसके बदौलत झारखंड को  02 स्वर्ण,01 रजत एवम 02 कांस्य पदक प्राप्त हुआ. वही हॉकी टीम ने भी चमकदार प्रदर्शन कर दूसरे लीग मैच में मणिपुर को पराजित कर दिया. लॉन बॉल की 04 टीमों ने भी अपने पहले राउंड का मैच जीत पदक की आस जगाई झारखंड के लिए 02 पदक हुए पक्के.

तीरंदाजी में 02 स्वर्ण, 01रजत एवम 02 कांस्य पदक                      

तीरंदाजी महिला एकल

तीरंदाजी महिला एकल मुकाबले में दीपिका कुमारी ने  बिहार की आशिका कुमारी को को हराकर स्वर्ण पदक जीती.

पुरुष तीरंदाजी रिकर्व टीम को स्वर्ण

पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम में गोल्डी मिश्रा, विष्णु चौधरी

श्रेय भारद्वाज,गुरु चरण बेसरा ने की चौकड़ी ने उत्तर प्रदेश को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता.

महिला रिकर्व तीरंदाजी को रजत

महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम दीपिका कुमारी, अंकिता भगत,कोमलिका बारी, तमन्ना  वर्मा को महाराष्ट्र से हार कर रजत पदक पदक से संतोष करना पड़ा.

कोमोलिका बारी ने महाराष्ट्र की गाथा खड़के को हराकर कांस्य पदक जीती.

तीरंदाजी मिक्स  को कांस्य पदक    

तीरंदाजी मिक्स टीम में दीपिका कुमारी एवं गोल्डी मिश्रा की जोड़ी को पश्चिम बंगाल से हार कर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा .

झारखंड महिला हॉकी

झारखंड महिला हॉकी ने अपने दूसरे मैच में हॉकी मणिपुर को 7-0 से पराजित किया कर  दूसरी जीत दर्ज की जिसमें  प्रमोदनी लकड़ा और रोशनी आइंंद ने 2- 2 गोल की जबकि  अलबेला रानी टोप्पो,दिप्ती टोप्पो और संजना होरो ने 1- 1 गोल किया. इसके पूर्व पहले मैच में झारखंड ने उत्तराखंड को 2- 0 से पराजित किया था.

लॉन बॉल

महिला डबल में झारखंड ने उत्तराखंड को 29- 10 से पराजित किया.

महिला ट्रिपल में झारखंड ने मणिपुर को 16- 14 से पराजित किया.

पुरुष सिंगल से झारखंड ने मणिपुर को 21- 09 से पराजित किया.

पुरुष फोर्स की टीम ने उड़ीसा को 18- 05 से पराजित किया.

झारखंड राज्य के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक संदीप कुमार, अवर सचिव राजेश कुमार,झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद,  जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक,चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,   भोलानाथ सिंह ,विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी अनिल जायसवाल, हरभजन सिंह, गुलाम रब्बानी,जय कुमार सिन्हा,अर्चित आनंद,आनंद बिहारी दुबे,विजय सिंह,

चंचल भट्टाचार्य, सी.डी.सिंह, एस.के.पांडेय, वरुण कुमार,सुरेश कुमार, संजेश मोहन ठाकुर, केके सिंह, प्रभाकर राव, खुर्शीद खान, परीक्षित तिवारी, अजय झा, शैलेन्द्र पाठक, रजनीश कुमार, हरभजन सिंह, निशिकांत पाठक,बिपीन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, पूर्णिमा महतो, सुमन चंद्र मोहंती, आशीष झा, रितेश झा, मो.खुर्सिद  खान, शैलेन्द्र दुबे, उदय साहू, शैलेन्द्र कुमार झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची के मणिकांत कुमार-जूनियर फेलो कंसलटेंट, देवेंद्र सिंह, कोच  हरेंद्र सिंह,बी एस राव, जी सुधीर,स्पोर्ट्स एडवाइजर समेत खेल विभाग के अधिकारियों, प्रशिक्षकों ने बधाई दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *