राँची : भारतीय ओलंपिक संघ नई दिल्ली एवं गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वे राष्ट्रीय खेल गोवा में 05 नवम्बर को झारखंड के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर महिला हॉकी, लॉन बाल में पदक की आश जगाई. खेल निदेशक डॉ सुशांत गौरव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला. झारखंड महिला हॉकी में अल्का डुंगडुंग के किए गए एक मात्र गोल की बदौलत रोमांचक मुकाबले में पंजाब को पराजित कर अपने पुल में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर पदक की दौड़ में शामिल हो गईं. जिसका मुकाबला अब मध्यप्रदेश से 07 नवंबर को होगा.

लॉन बाल
पुरुष
अभिसेख लकड़ा, मो वसीम अकरम, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार की चौकड़ी ने मणिपुर 16-8 से पराजित कर झारखंड के लिए पदक की आश जगाई.
पुरुष सिंगल
- सुनील बहादुर ने मणिपुर को को 21- 5 हराकर से राज्य लिए पदक की आस जगाई.
लगोरी
पुरुष वर्ग
- झारखंड ने 2-1 से बिहार को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया.
महिला वर्ग
- झारखंड को 2-1 से असम से हार का सामना करना पड़ा.
बीच पुरुष हैंडबॉल
- झारखंड ने लीग के रोमांचक मुकाबले में मध्यप्रदेश को 25-24 से पराजित किया.
महिला कबड्डी
- महिला कबड्डी टीम को पंजाब के साथ हुए दुसरे लीग मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

इन्होंने दी बधाई
इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खेल मंत्री श्हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव, झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आरके आनंद, जेओए कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, अनिल जायसवाल, चंचल भट्टाचार्या, सुरेश कुमार, चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे, डिप्टी चीफ द मिशन हरभजन सिंह, बिपीन सिंह, कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार, योगेश प्र.यादव, झारखंड बॉलिंग संघ के आशीष झा, रितेश झा, टीम मैनेजर अरविन्द कुमार, सरस्वती, देवेंद्र सिंह, रोहित, हॉकी झारखंड के भोला सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश सिंह, सुमराय टेटे, झारखंड हैंडबॉल संघ के मो. खुर्सिद समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी.