341 कुंवारी कन्याओं एवं 41विनायक जी महाराज का पूजन किया गया

राँची

रांची : संत शिरोमणी श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाजिक संस्था एमआर एस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची शहर की जानी मानी समाजिक संस्था है. आज रविवार 22 अक्टूबर को संस्था के सदस्यों के द्वारा सामुहिक रूप से 341 कुंवारी कन्याओं एवं 41 विनायक जी महाराज (श्री गणेश) जी का पूजन पूर्ण श्राद्धा और आस्था के साथ किया गया. 341 कन्या एवं  41 गणेश जी महाराज के पूजन के साथ संस्था के द्वारा 115 वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे में लगभग 2000 श्रद्धालुओ ने श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे में प्रसाद ग्रहण  किया गया.      

कार्यक्रम में ये लोग उपस्थित थे

संस्था के कन्या पूजन कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान,राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी ओमप्रकाश सरावगी विष्णु सोनी, नन्द किशोर चौधरी, दिलीपअग्रवाल, सुरेश चौधरी, सुशील गाड़ोदिया, कैलाश सिंघानिया, जयप्रकाश मित्तल, अशोक लाठ, सुनील पोद्दार, मनीष सौनी महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल, मंगला मोदी सरोज पोद्दार, सत्यभामा गोयनका, सुनीता अग्रवाल, सरीता अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, चंदा देवी अग्रवाल, आशा देवी मुंजाल एवं  संस्था के और भी बहुत से महिला-पुरुष सदस्य उपस्थित थे. यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *