Karate

अंतर विद्यालय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 300 बच्चों ने हिस्सा लिया,  बिशप स्कॉट गर्ल्स स्कूल नामकुम ओवरऑल चैंपियन

खेल राँची

रांची :  चौथा एकदिवसीय अंतर विद्यालय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता स्थानीय खेल गांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम रांची में मुख्य अतिथि इबरार अहमद संयोजक माही के द्वारा शुभारंभ हुआ. जिसमें रांची झारखंड सहित अन्य स्थानों के लगभग 300 विभिन्न लगभग 25 स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लेकर प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन किया.

कराटे एक अच्छा साधन,  आत्मरक्षा का भी महत्वपूर्ण गुण

इस अवसर पर मुख्य अतिथि इबरार अहमद ने कहा कराटे एक अच्छा साधन है शारीरिक विकास का, ना केवल खेल बल के आत्मरक्षा का भी महत्वपूर्ण गुण कराटे के द्वारा बच्चों को सिखाया जाता है. जिससे समय आने पर बच्चे अपना आत्मरक्षा भी कर सकते हैं.

इस्मा एक पुरानी संस्था,  बधाई के पात्र

उन्होंने कहा इस्मा एक पुरानी संस्था है और इसके द्वारा तैयार किए गए बच्चे आज भी विभिन्न क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहे हैं. इसके लिए बधाई के पात्र हैं. संध्या 5:00 बजे इस्मा के तकनीकी निदेशक शिहान बिमल आनंद नाग मुख्य अतिथि रहे. वहीं विशिष्ट अतिथि बीबी मोहंती जेएसएसपीएस बॉक्सिंग कोच द्रोणाचार्य अवॉर्डी रहे. और बच्चों के बीच पदक और प्रमाण पत्र वितरण किए.

बिशप स्कॉट गर्ल्स स्कूल नामकुम चैंपियन

सबसे ज्यादा पदक प्राप्त कर ओवर ऑल चैंपियन में बिशप स्कॉट गर्ल्स स्कूल नामकुम रहा. दूसरे स्थान पर प्रभात तारा स्कूल धुर्वा रांची रहा. तीसरे स्थान डॉन बास्को स्कूल खोरहा टोली कोकर रांची ने प्राप्त किया.

कुछ परिणाम इस प्रकार है :

5 वर्ष के नीचे काता लड़कियों में – नारिती कश्यप (स्वर्ण) सरला बिरला पब्लिक स्कूल

5 वर्ष के नीचे कुमिते लड़कियों में- नारिती कश्यप (स्वर्ण) सरला बिरला पब्लिक स्कूल.

5 वर्ष के नीचे काता लड़कों में- 1.हार्दिक कुमार (स्वर्ण) 2. आदविक शिवांश (रजत) 3. विकास कुमार (कांस्य)

5 से 6 वर्ष कुमिते लड़कियों में- 1. लाइबा तहसील (स्वर्ण) लोरेटो स्कूल डोरंडा  2. आरोही घोष (रजत) सुरेंद्रनाथ सेंचुरी स्कूल दीपाटोली

5 से 6 वर्ष काता लड़कों में- 1. ऋषि जयसवाल स्वर्ण (पेप्स) 2. रेयांश (रजत) 3. इशांत प्रकाश (कांस्य)

11 से 12 वर्ष काता लड़कों में-  1.अथर्व बहुगुणा (स्वर्ण) सुरेंद्रनाथ स्कूल  2. समीना अहमद (रजत) अलोन ड्रीम स्कूल  3. अमन राज लकडा (कांस्य) मेंटास सेवेन डेज स्कूल  3. ईशान सचिन (कांस्य) संत जेवियर स्कूल

11 से 12 वर्ष कुमिते लड़कों (पूल ए)-   1.अस्थवा बहुगुणा ( स्वर्ण) सुरेंद्रनाथ स्कूल  2. अमन राज लाकड़ा रजत) मेंटास सेवेन डेज स्कूल  3. शमीम अहमद (कांस्य) अलोन्सो ड्रीम्स स्कूल  4. युसूफ हैदरराहा (कांस्य) डीएवी बेड़ो

11 से 12 वर्ष कुमिते लड़कों (पूल बी)-  1. शशिकांत बराईक (स्वर्ण) डीएवी विवेकानंद बेडो  2. इसान सचिन (रजत) संत जेवियर स्कूल  3. विराज शर्मा (कांस्य) एसआरडीएवी पुनदाग  3. अनुराग प्रभात तारा ध्रुवा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *