24 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक गुवाहाटी असम में आयोजित
राँची : 2nd हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जॉन महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2024 के लिए हॉकी झारखंड टीम गठन के लिए आज महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी में आयोजित हुई.
महिला वर्ग का चयन ट्रायल में सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, हजारीबाग, सहित झारखंड के अन्य जिला से कुल 150 हॉकी खिलाड़ी शामिल हुए.
इन 150 खिलाड़ियों में से 25 खिलाड़ी चयनित किए गए है, जिनका विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर उनमे से बेहतर 18 खिलाड़ियों को चयनित कर उक्त प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा.
हॉकी झारखंड के महासचिव सह मुख्य चयन कर्ता श्री विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस चयन ट्रायल में हॉकी झारखंड के कई लोग उपस्थित थे.