
Ranchi : भारतीय एथलेटिक संघ, नई दिल्ली एवं बिहार एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में 10 से 12 मार्च 2025 को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पटना में आयोजित 20वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बालक अंडर 18 आयु वर्ग 400 मीटर दौड़ में 47.63 सेकेंड का समय के साथ रांची साईं के साकेत मिंज ने स्वर्ण पदक जीत राज्य का नाम रौशन किया.
वहीं कर्नाटक के रोहित सैयद सबीर, कर्नाटक ने 48.06 से. का समय लेकर रजत एवम कादिर खान उत्तर प्रदेश ने 48.54 से. का समय के साथ कांस्य पदक जीता.
वहीं ऊंची कूद में हजारीबाग के अफरोज अहमद ने 2.04 मीटर के साथ झारखंड को स्वर्ण पदक दिलाया जबकि हिमांशु कुमार सिंह ने 2.02 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता. इस स्पर्धा का रजत 2.04 मीटर के साथ केरल के देवक भूषण ने प्राप्त किया. 5000 मीटर पैदल चाल में प्रशांत कुमार चौथे एवं जगदीश उरांव (बोकारो) सातवें स्थान पर रहे.
इस उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयरमैन डॉ मधुकांत पाठक , झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सी.डी. सिंह सचिव, शिव कुमार पांडेय, आशीष झा, आलोक मिश्रा, किरण रानी नायक, बंधन टोप्पो, प्रभाकर वर्मा, सिकंदर महतो, साईं रांची सहायक निदेशक करण साधवानी, एथलेटिक्स कोच विनोद सिंह, हॉकी कोच बी महापात्रा, जगन टोपनो, तीरंदाजी कोच सोमेंद्र शर्मा, संजय त्रिपाठी, अजय नायक, झारखंड टीम कोच आशु भाटिया, टीम मैनेजर प्रेम महतो, रविन्द्र मुर्मू, अजीत कुमार साहू, दशरथ महतो, रणवीर सिंह, कोच शैलेश कुमार, प्रभात रंजन, बरुण कुमार, पुष्पा हस्सा, मनोज कॉन्बेगी, आनंद मेंजज, सरोज यादव, अनिल कुमार, राकेश कुमार,गंगाधर यादव, अनवर हुसैन, अशोक भट्टाचार्य, कोच योगेश यादव राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी.