धनबाद : धनबाद के डिगवाडीह स्थित टाटा कम्युनिटी सेंटर में आयोजित 19वी झारखंड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गयी. इस प्रतियोगिता में 89 अंको के साथ राँची प्रथम, 41 अंको के साथ चतरा द्वितीय और 10 अंको के साथ रामगढ़ तीसरे स्थान पर रही. इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
मुख्य अतिथि योगेंद्र यादव व अन्य ने पदक प्रदान किये
प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि योगेंद्र यादव वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी और विशिष्ट अतिथि श्यामा प्रसाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जेके बनर्जी तथा श्रवण रॉय थे, जिन्होंने झारखंड और धनबाद जिला वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों शैलेन्द्र दुबे, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, रत्नेश कुमार, एस वाहिद अली, दिनेश यादव, शशिकांत पांडे, गोकुलानंद मिश्र के साथ पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किये.
प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी
स्वर्ण पदक
यश कुमार दत्ता, राज कुमार, जितेंद्र महतो, फणीभूषण बेदिया, सुंदरम तिग्गा, कृष कुमार, मोहम्मद अमन अंसारी, आरिफ हुसैन, रोहित कुमार, ज्ञान गौरव, आरती कुमारी, अंशिका, यमुना लोहरा, सुल्ली कुमारी, काजल कुमारी, त्रिवेणी मिंज.
रजत पदक
रजत कौशिक, आयुष कुमार, त्रिलोचन बेदिया, विवेक गंझू, शंकर कुमार, सुमित कुमार, सिद्धार्थ, ध्रुव द्विवेदी, पंकज बेदिया, अमन कुमार, सुमन सुरभि, कल्पना कुमारी, प्रियंका, राखी कुमारी, सुमन कुमारी, अंजली उरांव,
कांस्य पदक
तथिर अहमद, अंतरिक्ष शर्मा, अंकित कुमार, रोहित कुमार, अखिलेश कुमार, पवन कुमार, आदित्य राज, समीर भुइयां, शांतनु सेन, लक्ष्मण महतो, छट्ठू कुमार गंझू, बुद्र्राम मुंडा, विंसेंट किस्कू, कृष्णा कुमार, अर्पण खलखो, कुमार गौरव, बिट्टू कुमार, पंचमी कुमारी, पम्मी कुमारी, अंजू कुमारी, ईशा कुमारी, अर्शी कुमारी, अनुष्का पांडेय, राम्या टोप्पो, रश्मि कुमारी, रेणु कुमारी, नीतू कुमारी.
इसकी जानकारी देते हुए झारखंड वुशु एसोसिएशन के महासचिव शैलेन्द्र दुबे ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए धनबाद जिला वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बधाई दी.