Home

15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025झारखंड और ओडिशा के बीच होगा फाइनल मुकाबला

रांची, 12 जुलाई – मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी (झारखंड) में चल रही 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025 के 10वें दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें रोमांचक मुकाबलों के बाद मेजबान झारखंड और ओडिशा ने फाइनल में जगह बना ली।

पहले सेमीफाइनल में हॉकी झारखंड ने हॉकी मिजोरम को 1-0 से हराकर लगातार पांचवीं बार फाइनल में प्रवेश किया। झारखंड की टीम वर्ष 2021 से लगातार हर वर्ष इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच रही है, जो उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन क्षमता और मजबूत टीम संयोजन को दर्शाता है।

वहीं दूसरे सेमीफाइनल में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी हरियाणा को भी 1-0 के करीबी अंतर से मात दी और खिताबी मुकाबले के लिए अपना दावा मजबूत किया।

अब 14 जुलाई को खिताब के लिए झारखंड और ओडिशा की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि तीसरे स्थान के लिए हरियाणा और मिजोरम के बीच मुकाबला होगा।

सेमीफाइनल परिणाम:

  • हॉकी झारखंड 1 – 0 हॉकी मिजोरम
  • हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा 1 – 0 हॉकी हरियाणा

फाइनल मुकाबले को लेकर झारखंड की टीम का उत्साह चरम पर है और घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी तैयारी में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *