Ranchi : 17 से 28 नवंबर तक तमिलनाडु में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए हॉकी झारखंड के पुरुष हॉकी टीम गठन के लिए खिलाड़ियों को चयन ट्रायल 21 अक्टूबर 2023 को पूर्वाहन 10.00 बजे एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल रांची में होगी. इस चयन ट्रायल में झारखंड को कोई भी हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते है जो पूर्व से निबंधित है. चयन ट्रायल में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हॉकी इंडिया की आई डी कार्ड लाना आवश्यक है.
