रांची : सुप्रसिद्ध सामाजिक एवं धार्मिक संस्था एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची शहर की जानी मानी समाजिक संस्था है. संस्था के सदस्यों एवं समाज के सेवाभावी धर्म प्रेमी जनों के सौजन्य से अभी तक लगातार 123 निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का वितरण कर चुके है आज रविवार 10 दिसम्बर 23 को 124 वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का सफलतापूर्वक संचालन किया गया.
आज लगभग 1300 से ज्यादा श्रद्धालुओं राहगीरों एव जरूरतमंदों ने श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे का प्रसाद मे कचोडी, पुडी, भेजिटेबल पुलाव,आलु टमाटर मिश्रित सब्जी एव केसरीया जलेबी का वितरण कर सेवा की गई. प्रत्येक सप्ताह श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे मे समाज के लोग बढ चढ कर अपनी भागेदारी निभा रहे है. अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने वालो की संख्या भी प्रत्येक सप्ताह बढती जा रही है.
आज के अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा के महान कार्य में विशेष रूप संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल पुरणमल सर्राफ ओम प्रकाश सरावगी,प्रभाष गोयल.बिजय अग्रवाल,शिवभगवान अग्रवाल विक्की अग्रवाल,नन्द किशोर चौधरी, पवन पौदार,ज्ञान प्रकाश शर्मा, बिष्णु सोनी, चन्द्रदिप साहु,परमेश्वर साहु, धीरज कुमार गुप्ता, महेश वर्मा महिला समिति की चन्दा देवी अग्रवाल,संतोष देवी अग्रवाल एव इनके अलावा संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे. यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी.