रांची : झारखंड के 11 जिला खेल पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड की ओर से इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. लातेहार के डीएसओ शिवेंद्र कुमार सिंह को रांची भेजा गया है. रामगढ़ डीएसओ और अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की को चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) भेजा गया है.
रांची डीएसओ संजीत कुमार को लातेहार भेजा
रांची डीएसओ संजीत कुमार अब लातेहार भेजे गये हैं. गोड्डा के मनोज कुमार को गुमला ट्रांसफर किया गया है. साहेबगंज के अमित कुमार को सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूमभू के राजेश कुमार चौधरी को साहेबगंज, गुमला की कुमारी हेमलता बूनबू को बोकारो, पलामू के उमेश लोहरा को गढ़वा (पलामू का भी अतिरिक्त प्रभार), बोकारो के मारकस हेंब्रम को रामगढ़, देवघर के प्राण महतो को गोड्डा, जामताड़ा के संतोष कुमार को देवघर और दुमका के तूफान पोद्दार को जामताड़ा भेजा गया है.