खेलधनबाद

10वीं राज्य थांग-ता चैंपियनशिप संपन्न


धनबाद को मिला ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब

धनबाद, 7 सितंबर:झारखंड थांग-ता संघ द्वारा अग्रसेन भवन, धनबाद में आयोजित दो दिवसीय 10वीं झारखंड राज्य थांग-ता चैंपियनशिप का आज समापन हुआ।

परिणाम

  • ओवरऑल चैंपियन: धनबाद (सर्वाधिक पदक)
  • द्वितीय स्थान: पलामू
  • तृतीय स्थान: रांची और बोकारो (संयुक्त रूप से)

विजेता खिलाड़ी

स्वर्ण पदक विजेता:
प्रिया केशरी, पूनम कुमारी, अनिकेत कुमार, राज कुमार किस्कू, समृद्धि रानी, अतिका प्रवीण, रचना गुप्ता, कुमार वत्सल, पीयूष कुमार, रुद्रा सिंह चौधरी, अर्नव प्रकाश, कशिश कुमारी, शांभवी, शमी प्रियंका कुमारी, अनु कुमारी, श्रेया रजक, रवि कुमार शाव, जनार्दन गोप, प्रिंस राज, अमन कुमार।

रजत पदक विजेता:
प्रियांशु कुमारी, कश्वी गिरी, सौरभ भारती, आदित्य कुमार दास, आस्था कुमारी, वैभवी, संस्कृति कुशवाहा, रौनक कुमार सत्यम, अनिरुद्ध बिस्वास, लक्ष्मी, आरती कुमारी, रिद्धि प्रिया, रेहान कादरी, साहिल सिंह, ऋषभ कुमार, सक्षम कुमार।

तकनीकी संचालन

चैंपियनशिप का तकनीकी संचालन थांग-ता फेडरेशन के राष्ट्रीय निर्णायक कृष्णा कुमार शाव, ममता कुमारी पांडेय, सोनमती कुमारी, संजू कुमार तथा राज्य स्तरीय निर्णायक मृतुंजय कुमार, रामस्वरूप हेम्ब्रम, संदीप पासवान, शिव कुमार महतो और मनीष राम ने किया।

समापन समारोह

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव सूरज वर्मा, कोषाध्यक्ष पवन बरनवाल, मनोज शर्मा, दून पब्लिक स्कूल के उप प्राचार्य प्रियरंजन कुमार, राजेश यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *