रांची : भारतीय एथलेटिक्स संघ, नयी दिल्ली एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 15 फ़रवरी तक रांची के मोराबादी में 10वीं राष्ट्रीय रेस वॉक चैम्पियनशिप का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हो गया. जिसमें विदेशी जज खु चोंग बैंग (मलेशिया),सान गोलेघर (आयरलैंड), हामिद (संयुक्त अरब अमीरात) समेत अन्य भारतीय जजों द्वारा जजिंग किया गया.
खेल निदेशक व अन्य ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
विजेता खिलाड़ियों को खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता राधा कृष्ण नायर, नरेंद्र सिंह सैनी, किरण रानी, प्रभाकर वर्मा समेत अन्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा विदेशी जज खु चोंग बैंग (मलेशिया),सान गोलेघर (आयरलैंड), हामिद (संयुक्त अरब अमीरात), ए.एफ. आई. क्नवेनर सतीश उचिल को मोमेंटो प्रदान किया गया.
दूसरे दिन के परिणाम
35 किमी वर्ग
- 1. रामबाबू (उत्तर प्रदेश)- 2 घंटा 31 मिनट और 36 सेकेंड- नया राष्ट्रीय रिकार्ड
- 2.- जुनेद (हरियाणा)- 2 घंटा 36 मिनट और 04 सेकेंड- नया राष्ट्रीय रिकार्ड
- 3.- चंदन सिंह (उतराखंड)- 2 घंटा 36 मिनट और 55 सेकेंड
35 किमी महिला वर्ग
- 1. मंजू (पंजाब)- 2 घंटा 57 मिनट और 54 सेकेंड- राष्ट्रीय रिकार्ड
- 2. पायल (उत्तराखंड)- 3 घंटा 05 मिनट और 43 सेकेंड
- 3. -बंदना पटेल (उत्तर प्रदेश) 3 घंटा 11 मिनट और 35 सेकेंड
इस अवसर पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक, सचिव सीडी सिंह, यू हरिदास, केए जाय, दिनेश जायसवाल, उदय सिंह मुन्ना, डॉ प्रभात शंकर, एस के पाण्डे, प्रभाकर वर्मा, बिनोद कुमार, शशांक भूषण सिंह अनवर हुसैन समेत अन्य उपस्थित थे.
राष्ट्रीय रेस वॉक जज सेमीनार सह परीक्षा संपन्न
राष्ट्रीय रेस वॉक जज सेमीनार सह परीक्षा भी ग्रेडिंग के साथ संपन्न हो गया. सेमीनार में झारखंड के 11 तकनीकी पदाधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, नयी दिल्ली, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु समेत विभिन्न राज्यों से कुल 91 तकनीकी पदाधिकारियों ने भाग लिया.
विदेशों जजों की देखरेख में ग्रेडिंग किया गया
विदेशों जजों खु चोंग बैंग (मलेशिया), सान गोलेघर (आयरलैंड), हामिद (संयुक्त अरब अमीरात) की देख रेख में 10वी राष्ट्रीय रेस वॉक चैंपिनशिप में दो दिनों तक प्रायोगिक परीक्षा के लिए मॉक ड्रिल किया गया एवं सेमीनार में नए- नए बदलाव के बारे में ज्ञान अर्जित कर लिखित परीक्षा दी परिणामस्वरूप ग्रेडिंग किया गया.