Race

10वीं राष्ट्रीय रेस वॉक में 03 खिलाड़ियों ने ओलंपिक की अहर्ता हासिल की

खेल राँची

रांची : भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 15 फ़रवरी तक रांची के मोराबादी में 10 वीं राष्ट्रीय रेस वॉक चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया. जिसमें विदेशी जज खु चोंग बैंग (मलेशिया), सान गोलेघर (आयरलैंड), हामिद (संयुक्त अरब अमीरात) समेत अन्य भारतीय जजों द्वारा जजिंग किया गया.

खेल निदेशक व अन्य ने रेस वॉक को दिखाई हरी झंडी

खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता राधा कृष्ण नायर, नरेंद्र सिंह सैनी, डा प्रभात शंकर, एसबीआई के बीएन झा, कल्याण चटर्जी ने रेस वॉक को हरी झंडी दिखाई. वहीं विजेता खिलाड़ियों को खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता राधा कृष्ण नायर, नरेंद्र सिंह सैनी समेत अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया.

20 किमी ग्रुप ए एवं बी

1- आकाशदीप सिंह (पंजाब)- 1 घंटा 19 मिनट और 55 सेकेंड

2.-  सूरज पनवार (उत्तराखंड)- 1 घंटा 20 मिनट और 11 सेकेंड

3. –  विकास सिंह (दिल्ली)- 1 घंटा 21 मिनट और 59 सेकेंड

20 किमी महिला ग्रुप ए एवं बी

1.- प्रियंका गोस्वामी (उत्तर प्रदेश)- 1 घंटा 28 मिनट और 50 सेकेंड

2.- भावना जाट (राजस्थान)- 1 घंटा 29 मिनट और 44 सेकेंड

3. – सोनल सुखवाल (राजस्थान)- 1 घंटा 31 मिनट और 03 सेकेंड

10 किमी बालक अंडर 20

1.- आदित्य नेगी (उत्तराखंड)- 44 मिनट और 33 सेकेंड

2.- बबेंद्र  सिंह (उत्तराखंड)-  42 मिनट और 17 सेकेंड

3.- हिमांशु कुमार (उत्तराखंड)- 43 मिनट और 13 सेकेंड

10 किमी बालिका अंडर- 20

1.- मानसी नेगी (उत्तराखंड)- 49 मिनट और 01 सेकेंड

2.- आरती (हरियाणा)-  49 मिनट और 54 सेकेंड

3.- इंदु (हरियाणा)- 50 मिनट और 01 सेकेंड

इस अवसर पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक, सचिव सीडी सिंह, एएफ आई क्नवेनर सतीश उचिल, यू हरिदास, केए जाय, दिनेश जायसवाल, एसके पाण्डे, प्रभाकर वर्मा, शशांक भूषण सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. 15 फ़रवरी को पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए 35 किलो मीटर प्रातः 6:00 बजे से होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *