hockey

एशियन गेम्स के लिए हॉकी झारखंड के 05 पदाधिकारी हांगझोऊ (चीन) रवाना

खेल

Ranchi : 23.09.2023 से 08.10.2023 तक हांगझोऊ चीन में आयोजित 19th एशियन गेम्स हांगझोऊ 2023 में भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम एवम भारत देश के  सहित एशिया महादेश के कई खेलो की टीम भाग ले रही है.भारतीय महिला हॉकी टीम में हमारे झारखंड की निक्की प्रधान सलीमा टेटे और संगीता कुमारी  सामिल है. एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष,हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह जी भी 23सितम्बर से ही चीन में उपस्थित है.

एशिया हॉकी महासंघ के निमंत्रण पर हॉकी इंडिया

एशिया हॉकी महासंघ के निमंत्रण पर हॉकी इंडिया की ओर से आज हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीस कुमार, उपाध्यक्ष  मनोज कोनबेगी ,कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा,भारतीय महिला हॉकी टीम की चयनकर्ता असुंता लकड़ाआज इस प्रतियोगिता के लिए चीन के लिए रवाना हुए. यह पहला अवसर है कि हॉकी झारखड के पांच पदाधिकारी एक साथ किसी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए विदेश यात्रा पर जा रहे है. सबसे सौभाग्य की बात है कि हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह पूर्व से ही चीन में है और उनके प्रोत्साहन भारतीय पुरुष टीम आज सेमीफाइनल में कोरिया को 5=3से पराजित कर फाइनल में पहुंच गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *