खाटू नरेश ने श्यामल रूप में दिए भक्तों को दर्शन
रांची, 19 अगस्त। भादो मास के कृष्ण पक्ष की जया एकादशी पर हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में भक्तों ने बाबा श्याम के श्यामल रूप के दर्शन किए। प्रातः 5:30 बजे की मंगल आरती में नियमित दर्शनार्थियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्यारस पर पहुंचने वाले श्याम भक्त शामिल हुए।
आरती के बाद मंडप के पर्दे लगाकर विशेष श्रृंगार किया गया। अध्यक्ष गोपाल मुरारका के सान्निध्य में श्याम सुंदर शर्मा एवं मंदिर आचार्य ने बाबा को बेंगलुरु से मंगाए गए लाल व पीले गुलाब, ऑर्किड, कोलकाता की तुलसीदल, रजनीगंधा, कमल और लाल गेंदा फूलों की मालाओं से सजाया।
ग्यारस का दिन श्याम भक्तों के लिए विशेष माना जाता है। श्रृंगार आरती के बाद मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्त अपनी अर्जी बाबा श्याम के चरणों में अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करते रहे। दोपहर 12:15 बजे विश्राम आरती के बाद पट बंद कर दिए गए।
रात्रि 9:30 बजे एकादशी संकीर्तन का मुख्य कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर राजेश सिंह, वर्षा सिंह, स्मृति और शनाया ने अपने परिवार के साथ अखंड ज्योति प्रज्वलित की और रबड़ी, केसरिया पेड़ा, पंचमेवा, फल, गिरीगोला एवं मगही पान का भोग अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
संकीर्तन गणेश वंदना से प्रारंभ हुआ, जिसे मंडल उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया ने प्रस्तुत किया। श्याम सुंदर शर्मा ने गुरु वंदना, राजेश चौधरी ने हनुमान वंदना, अनुज मोदी ने रानी सती दादी की वंदना और सलज अग्रवाल ने बाबा श्याम की वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद अन्य श्याम भक्तों ने भी बाबा दरबार में संकीर्तन किया। संकीर्तन का संचालन कोषाध्यक्ष मनोज खेतान ने किया।
भक्तों को ज्योत दिलाने और भोग-प्रसाद वितरण की व्यवस्था मंडल मंत्री विष्णु चौधरी, उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया एवं अन्य पदाधिकारियों ने की। प्रसाद वितरण का कार्य उपाध्यक्ष अशोक लाडिया, महामंत्री गौरव अग्रवाल, मंत्री पंकज गाड़ोदिया व सहयोगियों ने सम्पन्न कराया।
विशेष सेवाएं:
- श्रृंगार सेवा – राजेश सिंह परिवार
- रबड़ी प्रसाद सेवा – अन्नपूर्णा सरावगी
- केसरिया पेड़ा भोग – खुशबू गर्ग
- पंचमेवा सेवा – मनोज अग्रवाल व आशीष सरावगी
- मगही पान सेवा – सुभाष रौनक पोद्दार व मुकेश बरनवाल
- फल प्रसाद – एक श्याम भक्त
- गिरीगोला सेवा – मुकेश मित्तल
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सरावगी व विश्वनाथ नारसरिया, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया व अशोक लाडिया, मंत्री पंकज गाड़ोदिया, विष्णु चौधरी, उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया, प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
रात्रि 12:15 बजे आरती के साथ मंदिर पट बंद किए गए।
167वां सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ
मंगलवार को श्री श्याम मंदिर में 167वां सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। वरिष्ठ सदस्य राजेश ढांढनिया ने अरुण खूंटेटा से हनुमान जी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्वलित करवाई। ज्योति में फल, केसरिया पेड़ा, गिरीगोला, चना और गुड़ अर्पित किया गया।
जजमान अरुण खूंटेटा ने श्रीरामचरितमानस की पूजा की। पाठ वाचक मनीष सारस्वत और ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ करवाया।
प्रसाद सेवाएं:
- फल प्रसाद – राजेश जायसवाल
- केसरिया पेड़ा – पुष्पा देवी पोद्दार
- गिरीगोला – मुकेश मित्तल
- चना प्रसाद – श्रवण ढांढनिया
संध्या 6:30 बजे आरती के साथ पाठ का समापन हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लाडिया, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, राजेश ढांढनिया, स्नेह पोद्दार, अरुण खूंटेटा, हर्ष कुमार सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। यह जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।
